लखनऊ में 5 ACP के तबादले:अभिषेक पांडेय कैसरबाग और लक्ष्मण वर्मा कृष्णानगर के नए एसीपी बने; देखें पूरी लिस्ट
लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। पुलिस प्रशासन ने फेरबदल करते हुए 5 सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के तबादले किए हैं। सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ रहे लक्ष्मण वर्मा को अब एसीपी कृष्णानगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कृष्णानगर में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक कुमार पाण्डेय का ट्रांसफर कर उन्हें एसीपी कैसरबाग बनाया गया है। कैसरबाग के एसीपी रहे नवरत्न गौतम को अब एसीपी यातायात (ट्रैफिक) के पद पर भेजा गया है। एसीपी यातायात के पद पर तैनात महेश त्यागी को एसीपी कानून एवं व्यवस्था लॉ एंड ऑर्डर का नया प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा, एसीपी यूपी 112 रहे अनूप कुमार को अब एसीपी यातायात बनाया गया है। साथ ही उन्हें यूपी 112 का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)