लखनऊ में स्वामी प्रसाद मौर्य को पुलिस ने रोका:DGP को ज्ञापन देने जा रहे थे, 8 आपराधिक मामलों में गिरफ्तारी की मांग
लखनऊ में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य गुरुवार को डीजीपी को ज्ञापन देने पुलिस मुख्यालय जा रहे थे। इससे पहले ही गोमतीनगर स्थित पार्टी कार्यालय के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पार्टी के मुताबिक, मौर्य सुबह करीब 11 बजे पुलिस मुख्यालय के लिए निकले थे। आठ हत्याकांड और हमले के मामले उठाए स्वामी प्रसाद मौर्य के ज्ञापन में प्रदेश की कानून-व्यवस्था से जुड़े आठ मामलों का जिक्र किया गया है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कई मामलों में नामजद आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। पार्टी ने इन मामलों में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। ज्ञापन में अयोध्या के कंदेला में श्रीराम लगन मौर्य हत्याकांड, गोंडा में विनोद साहनी हत्याकांड, कासगंज में पवन कोरी हत्याकांड, प्रतापगढ़ में अर्जुन गौतम हत्याकांड और बदायूं में राजेश कोरी हत्याकांड का जिक्र है। इसके अलावा सुल्तानपुर में मंगल कोरी और उनके पूरे परिवार पर हमले, प्रतापगढ़ में सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड और सुल्तानपुर के अखंडनगर में राजन पर जानलेवा हमले का मामला भी ज्ञापन में शामिल है। आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग अपनी जनता पार्टी ने मांग की है कि इन मामलों में नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया जाए। ज्ञापन की प्रतियां मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह, लखनऊ के जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त को भी भेजी गई हैं। ज्ञापन में ये प्रमुख मांगें रखीं...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)