लखनऊ में स्वास्थ्य अधिकारियों का प्रदर्शन:कैडर का गठन, इंसेंटिव को मूल वेतन में मर्ज करने की मांग
उत्तर प्रदेश में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) का लखनऊ के ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 13वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनरत CHO ने खून से पत्र लिखकर सरकार के सामने अपनी मांगें रखीं। उन्होंने मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया है। CHO की प्रमुख मांगों में अलग कैडर का गठन, परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव (PBI) को मूल वेतन में मर्ज करना और 4800 ग्रेड पे लागू करना शामिल है। आंदोलनकारियों ने सरकार से मांगों पर जल्द ठोस निर्णय लेने की अपील की है। इस धरने में प्रदेश के करीब 17 हजार CHO शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)