लखनऊ में स्वास्थ्यकर्मियों का धरना:कैडर का निर्माण, वेतन और सेवा शर्तों में सुधार सहित अन्य मांग
लखनऊ में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का धरना गुरुवार को भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि जब तक सरकार के साथ सहमति नहीं बनेगी, धरना चालू रहेगा। गुरुवार को सभी अधिकारियों को इंतजार है कि बैठक में क्या फैसला लिया जाता है। सीएचओ अर्जुन यादव, रोहित शर्मा और विजय प्रताप ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में CHO कैडर का निर्माण, नियमितीकरण/स्थायीकरण, सम्मानजनक वेतन एवं सेवा शर्तों में सुधार सहित अन्य जायज मांगें शामिल हैं। इन मांगों को लेकर संगठन लगातार शासन का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने पहले ही राज्य सरकार को गाइडलाइन दे रखी है, जबकि राज्य सरकार बार-बार आश्वासन दे रही है। आज का दिन सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण है कि बैठक में क्या निर्णय लिया जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)