पैर रखते ही उखड़ गई नई सड़क की परत:संतकबीरनगर में BJP विधायक अंकुर राज तिवारी ने अधिकारियों को फटकारा, जांच समिति बनी

Oct 08, 2026 - 12:11
0
पैर रखते ही उखड़ गई नई सड़क की परत:संतकबीरनगर में BJP विधायक अंकुर राज तिवारी ने अधिकारियों को फटकारा, जांच समिति बनी
संतकबीरनगर के खलीलाबाद क्षेत्र में सड़कों की गुणवत्ता जांचने पहुंचे संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र में सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर विधायक अंकुर राज तिवारी ने सख्त रुख अपनाया है। बन्हैता और चिलौना मार्ग के निरीक्षण के दौरान नई बनी सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब मिलने पर विधायक ने मौके पर ही अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। सड़क की परत इतनी कमजोर मिली कि पैर रखते ही उखड़ने लगी, जिसे देखकर विधायक ने निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही पर नाराजगी जताई। विधायक ने अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और इस्तेमाल की गई सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि घटिया निर्माण और मानकों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों की जवाबदेही तय करते हुए लापरवाही मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो अधिकारी ठेकेदारों के भरोसे निर्माण कार्यों की निगरानी कर रहे हैं, वे कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि सरकारी धन से बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए और निर्माण कार्य की नियमित निगरानी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। सात सड़कों की जांच के लिए समिति गठित मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य अभियंता, बस्ती परिक्षेत्र आनंद कुमार के निर्देश पर सात सड़कों की गुणवत्ता जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति में अधिशासी अभियंता शाकिर राव को अध्यक्ष तथा सहायक अभियंता वीपीएन वर्मा को सदस्य बनाया गया है। समिति सभी सात सड़कों का मौके पर निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता, इस्तेमाल की गई सामग्री और निर्धारित मानकों के अनुरूप हुए कार्य की जांच करेगी। समिति को अपनी जांच रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर मुख्य अभियंता कार्यालय को सौंपनी होगी। अब जांच रिपोर्ट पर सभी की नजरें टिकी हैं। रिपोर्ट में यदि निर्माण कार्य में खामियां और अनियमितताएं सामने आती हैं तो जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों पर कार्रवाई तय की जा सकती है। विधायक के सख्त तेवरों के बाद सड़क निर्माण से जुड़े जिम्मेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User