लखनऊ में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की एनुअल कॉन्फ्रेंस:डिप्टी सीएम बोले- शिक्षक नई पीढ़ी के भविष्य निर्माता

Oct 05, 2026 - 15:49
0
लखनऊ में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की एनुअल कॉन्फ्रेंस:डिप्टी सीएम बोले- शिक्षक नई पीढ़ी के भविष्य निर्माता
शिक्षक केवल बच्चों को पढ़ाने का काम नहीं करते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, चरित्र और भविष्य को भी तैयार करते हैं। शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता हैं। सरकार शिक्षकों के सम्मान और उनके हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ये कहना है डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। सोमवार को लखनऊ में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के वार्षिक अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने देश के अलग-अलग राज्यों से आए शिक्षकों का स्वागत किया। शिक्षा व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी शिक्षक ब्रजेश पाठक ने कहा कि किसी भी देश की प्रगति उसकी शिक्षा व्यवस्था पर निर्भर करती है। शिक्षक इस व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी हैं। वे बच्चों को केवल किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन की चुनौतियों के लिए भी तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन, जिम्मेदारी और देश के प्रति कर्तव्य की भावना विकसित करने में शिक्षकों की अहम भूमिका है। शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। यूपी विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा डिप्टी सीएम ने कहा कि नया उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे नेटवर्क तैयार हुआ है। सभी 75 जिलों में विकास की अलग-अलग परियोजनाएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेश में निवेश का माहौल बेहतर हुआ है और देश-दुनिया के निवेशक यूपी की ओर आकर्षित हो रहे हैं। बोले- अब कानून का राज ब्रजेश पाठक ने कहा कि पिछली सरकारों के समय प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी। माफिया और अपराध का बोलबाला था। आज प्रदेश में कानून का राज है। सरकार ने अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एयरपोर्ट और हवाई कनेक्टिविटी बढ़ी है। स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में भी बड़े बदलाव हुए हैं। मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है। विकास के नाम पर वोट मांगती है भाजपा डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा जाति और धर्म के नाम पर नहीं, बल्कि विकास और जनकल्याण के काम के आधार पर जनता से समर्थन मांगती है। भाजपा की राजनीति का आधार सुशासन, विकास और राष्ट्रहित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और सुरक्षित माहौल को महसूस कर रही है। यूपी को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा, राम मूर्ति ठाकुर, संजय सिंह, गौहर अहमद भट्ट, विपिन कुमार शर्मा, शिव शंकर पांडे, सोरेन भट्टाचार्य, वेद प्रकाश मिश्रा और मेघराज भाटी समेत देश के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User