अमेठी में 3 बदमाश गिरफ्तार:ताले तोड़कर घरों में करते थे चोरी, वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे

Oct 05, 2026 - 16:03
0
अमेठी में 3 बदमाश गिरफ्तार:ताले तोड़कर घरों में करते थे चोरी, वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे
अमेठी में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' का असर दिख रहा है। फुरसतगंज पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। पुलिस को सुबह करीब चार बजे मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सनोज (25), कल्लू (45) और विपिन कुमार (39) के रूप में हुई है। उनके पास से एक प्लास, एक हथौड़ा, एक पेचकस और एक सरिया जैसे ताला तोड़ने वाले उपकरण मिले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे इन्हीं औजारों से घरों के ताले तोड़कर चोरी करते थे। फुरसतगंज थाने में धारा 313 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस टीम में उपनिरीक्षक रामवीर सिंह, उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अनवर अली और कांस्टेबल सचिन कुमार शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User