लखनऊ में विकसित भारत की विशाल रंगोली:रॉकेट, पृथ्वी और सौरमंडल से सजाई रंगोली, विकसित भारत का दिया संदेश

Oct 18, 2026 - 09:18
0
लखनऊ में विकसित भारत की विशाल रंगोली:रॉकेट, पृथ्वी और सौरमंडल से सजाई रंगोली, विकसित भारत का दिया संदेश
लखनऊ विश्वविद्यालय में ‘विकसित भारत’ की थीम पर 76 फीट व्यास की विशाल रंगोली बनाई गई। सेवा संकल्प अभियान के तहत तैयार इस रंगोली के माध्यम से ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ की भावना को दर्शाया गया। रंगोली में भारतीय रॉकेट, पृथ्वी, चंद्रमा और सौरमंडल की आकृतियां उकेरी गईं। इनके जरिए भारत की बढ़ती अंतरिक्ष क्षमता, वैज्ञानिक प्रगति और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। इस सामूहिक प्रयास में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विश्वविद्यालय के कुलपति और अन्य शिक्षाविदों ने इस पहल की सराहना की। आयोजकों के अनुसार, यह रंगोली कला, वैज्ञानिक चेतना और राष्ट्रप्रेम का अनूठा संगम है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में देश के विकास, विज्ञान और राष्ट्रीय गौरव के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। विशाल रंगोली के जरिए विकसित भारत के संकल्प को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User