फतेहपुर के युवक ने कानपुर में की आत्महत्या:फंदे से लटका मिला शव, घटना के कारणों का नहीं चला पता

Oct 18, 2026 - 09:18
0
फतेहपुर के युवक ने कानपुर में की आत्महत्या:फंदे से लटका मिला शव, घटना के कारणों का नहीं चला पता
फतेहपुर के युवक ने कानपुर में शनिवार रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान सेलावन गांव निवासी एक 19 वर्षीय विपिन पाल के तौर पर हुई हैं। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान सेलावन गांव निवासी बिपिन पाल (19 वर्ष), पुत्र जगराम पाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बिपिन कानपुर में रहकर पढ़ाई करता था। आज रात अज्ञात कारणों के चलते उसके फांसी लगाने की घटना सामने आई। हालांकि, युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। बिपिन की मौत की खबर से परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों में दुख की लहर दौड़ गई। जिस उम्र में वह पढ़ाई कर अपने भविष्य को संवारने में जुटा था, उस उम्र में उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के कारणों और परिस्थितियों को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच और अन्य आवश्यक कार्रवाई के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल युवक की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। घटना से संबंधित आधिकारिक जानकारी की पुष्टि होने के बाद ही आगे की स्थिति सामने आएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User