लखनऊ में वकीलों के चैंबर पर फिर चलेगा बुलडोजर:तीसरी बार एक्शन होगा, VVIP मूमवेंट खत्म होते ही तोड़े जाएंगे अवैध निर्माण
जिला कोर्ट के आसपास फिर से वकीलों के अवैध चैंबर ध्वस्त किए जाएंगे। दोपहर तक शहर में वीवीआईपी मूमवेंट होने के कारण फिलहाल सुबह से कार्रवाई नहीं शुरू हुई है। लेकिन दोपहर करीब 12 बजे से ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वकीलों की आपत्तियों का मौके पर ही निस्तारण भी किया जाएगा। फिलहाल, अवैध अतिक्रमण में करीब 200 अवैध निर्माण आ रहे हैं। इस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को कुछ वकीलों ने आपत्ति दाखिल की। साथ ही स्वास्थ्य भवन चौराहे पर वकील कार्रवाई का विरोध करते हुए पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे। उनकी मांग है कि पहले उन्हें जगह दी जाए। फिर उन्हें हटाया जाए। वहीं, बीते 17 मई व 30 अगस्त को भी वकीलों के चैंबर तोड़े जा चुके हैं। एक सप्ताह का दिया गया था समय निगम प्रशासन ने तय किया है कि रविवार को आज ही कार्रवाई होगी और आपत्तियों का मौके पर ही सुनवाई कर निस्तारण किया जाएगा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने 22 सितंबर को नोटिस जारी किया था। इसमें वकीलों को आपत्ति दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था। खुद कब्जा हटाने के लिए तीन अक्तूबर तक का समय दिया गया था। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि जो लोग कब्जा नहीं हटाएंगे उनसे नगर निगम कब्जा हटाने का शुल्क भी वसूलेगा। शनिवार को कुछ वकीलों ने नगर निगम में जाकर आपत्ति दाखिल की। कुछ ने कोर्ट के जरिये आपत्ति का नोटिस भेजा। भारी फोर्स रहेगी मौजूद नगर निगम प्रशासन ने निर्णय लिया है कि जिनकी आपत्ति सही होगी उनके निर्माण पर बुलडोजर नहीं चलेगा। जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि आपत्तियों पर सुनवाई रविवार को अभियान के दौरान मौके पर ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान फोर्स की उपलब्धता भी जरूरी है। इसके लिए पुलिस से मांग की गई है। पीएसी बल के साथ ईटीएफ भी मौके पर मौजूद रहेगा। उसके मिलने व शहर में वीवीआईपी मूमवेंट खत्म होने के बाद अभियान चलाया जाएगा। उनका कहना है कि कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई हो रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)