झांसी में कार की टक्कर से मजदूर की मौत:57 साल के बुजुग मजदूरी कर घर लौट रहे थे, बबीना टोल प्लाजा के पास हुई घटना

Oct 04, 2026 - 08:30
0
झांसी में कार की टक्कर से मजदूर की मौत:57 साल के बुजुग मजदूरी कर घर लौट रहे थे, बबीना टोल प्लाजा के पास हुई घटना
झांसी के बबीना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम सड़क हादसे में 57 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। बबीना टोल प्लाजा के पास सड़क पार करते समय कार ने मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर राजू वाल्मीकि की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शनिवार शाम करीब छह बजे हुआ। राजू वाल्मीकि पुत्र रामदास हरिजन कॉलोनी बबीना के रहने वाले थे। परिजनों के अनुसार, राजू टोल प्लाजा के पास मजदूरी कर रहे थे। शाम के समय वह पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद राजू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर उप निरीक्षक महेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल माजिद खान और कांस्टेबल सौरभ तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी लेने के बाद पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। थाना प्रभारी राहुल सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। हादसे के संबंध में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User