लखनऊ में युवक की हत्या मामले में आरोपी दोस्त गिरफ्तार:पैसे के लालच में करंट लगाकर मारा; घर से 300 मीटर दूर मिला था शव

Oct 03, 2026 - 22:04
0
लखनऊ में युवक की हत्या मामले में आरोपी दोस्त गिरफ्तार:पैसे के लालच में करंट लगाकर मारा; घर से 300 मीटर दूर मिला था शव
लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिरजू (26) को शुक्रवार को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, उसने मृतक की जेब से पैसे निकालने के लालच में यह वारदात की थी। पुलिस की पूछताछ में उसने हत्या करने की बात स्वीकार की। आरोपी ने पुलिस से बताया कि जेब में रखे पैसे के लालच में सचिन (25) की करंट लगाकर हत्या की। इसके बाद घर से 300 मीटर की दूरी पर शव रखकर फरार हो गया। पुलिस ने 170 से 190 सीसीटीवी खंगालकर आरोपी तक पहुंची। घर 300 मीटर दूर मिला शव पुलिस के मुताबिक, रहीमाबाद निवासी मेड़ी लाल के बेटे सचिन (25) उर्फ राजा का शव मंगलवार सुबह उसके घर से करीब 300 मीटर दूर रमेश यादव के मकान के बाहर दीवार के किनारे मिला था। उसके पैरों में बिजली के करंट से झुलसने के निशान थे। मेड़ी लाल ने बिरजू, तेजू और एक अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक की देखरेख में बनी तीन टीमों ने 170 से 190 सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना से बिरजू को गिरफ्तार किया। सचिन ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल महेश के पास 10 हजार रुपए में गिरवी रखी थी। जहां पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और सचिन दोस्त थे। दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी दोनों अक्सर बिरजू के कमरे पर शराब पीते थे। उसने बताया कि 28 सितंबर को सचिन ने रुपए की जरूरत बताकर भक्ति खेड़ा में महेश के पास 10 हजार रुपए में अपनी मोटरसाइकिल गिरवी रखी थी। बाद में दोनों ने मिले रुपयों से शराब खरीदकर पी और बिरजू के कमरे पर चले गए। जहां कमरे में फिर दोनों ने मिलकर शराब पी। इसके बाद जब सचिन नशे में बेसुध हो गया तो बिरजू को उसके पास बचे रुपए हड़पने के लिए मन में लालच आया और उसने सचिन को जान से मारने का प्लान बनाया। इसी प्लान के तहत सचिन को बेसुध देख बिरजू ने करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके ऊपर कोई शक ना करें, इसलिए शव को दूसरे के घर के पास रखकर फरार हो गया। अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस फिलहाल पुलिस ने मामले में धारा 238 और 315 बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया बिजली का तार, लोहे का कूलर व स्टैंड और 2250 रुपए बरामद कर उसे जेल भेज दिया है। जबकि अन्य की तलाश कर रही है। ये खबर भी पढ़िए… लखनऊ में घर से 300m दूर मिला युवक का शव:पत्नी बोली- साथ घूमने नहीं गई तो अकेले चले गए, पैरों पर करंट के निशान लखनऊ में मंगलवार सुबह 25 साल के युवक का शव उसके घर से करीब 300 मीटर दूर एक मकान के बाहर मिला। उसके तलवों पर करंट से झुलसने के निशान दिखे हैं। युवक रहीमाबाद के मेड़ी लाल यादव का बेटा सचिन यादव उर्फ राजा था। वह ट्रैक्टर चलाता था। उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले आयुषी से हुई थी। उनका आठ महीने का बेटा कान्हा है। पूरी खबर पढ़िए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User