UPI-चार्ज को लेकर राजनाथ सिंह से मिले लखनऊ के व्यापारी:राहत की मांग की, लेनदेन की सीमा 10 हजार करने का सुझाव दिया
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होंने यूपीआई पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) को लेकर व्यापारियों के सुझावों से जुड़ा पत्र सौंपा और एमडीआर व्यवस्था में राहत मांगी। यह मुलाकात संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के निर्देश पर लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी के नेतृत्व में हुई। इसमें यूपीआई एमडीआर से जुड़ी व्यापारियों की समस्याओं और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने सुझाव दिया कि एमडीआर लागू होने की न्यूनतम लेनदेन सीमा 2 हजार रुपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए की जाए। साथ ही, मासिक अधिकतम एमडीआर सीमा 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए करने की मांग भी की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यूपीआई डिजिटल भुगतान का अहम माध्यम है। ऐसी व्यवस्था हो जिससे डिजिटल भुगतान बढ़े और व्यापारियों पर आर्थिक बोझ भी कम रहे। इस प्रतिनिधिमंडल में अनुज गौतम, अमरनाथ चौधरी, मुकेश कुमार नाग और अरविंद मित्तल भी शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)