लखनऊ में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
लखनऊ में सोमवार को 30 साल के युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर परिवार में चिंता बढ़ गई। परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक का शव घर के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला। मामला निगोहां थाना क्षेत्र के मस्तीपुर गांव का है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान नन्हेंलाल पुत्र स्व. विश्राम के तौर पर हुई है। घटना के समय कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने परिजनों और मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दरवाजा खुलवाया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचायतनामा किया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आत्महत्या के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)