सुल्तानपुर में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दो युवकों को पीटा:दिनदहाड़े लाठी-डंडे ईंट से हमला कर हवा में फायरिंग की, पुराने विवाद में हुई घटना

Oct 05, 2026 - 16:03
0
सुल्तानपुर में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दो युवकों को पीटा:दिनदहाड़े लाठी-डंडे ईंट से हमला कर हवा में फायरिंग की, पुराने विवाद में हुई घटना
सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना इलाके के लोरपुर गांव में सोमवार दोपहर करीब 1:40 बजे स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दो युवकों पर हमला किया। उन्होंने लाठी-डंडे और ईंट से पिटाई की, साथ ही हवा में तीन फायर भी किए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी बदमाश भाग निकले हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है। हमले में ऋषि सिंह (22) और ऋषिकेश (21) घायल हो गए। ऋषि अपने ननिहाल लोरपुर आया था, जबकि ऋषिकेश हकीमपुर का रहने वाला है। स्थानीय लोगों की मानें तो यह हमला रविवार को महमूद नगर बाजार में हुए विवाद के चलते हुआ। हमलावरों में केके वर्मा, अंकुश उर्फ निरहू, सनी और सचिन वर्मा शामिल थे। वे आज बिना नंबर प्लेट की काली स्कॉर्पियो और एक बुलेट पर आए थे और घटना के बाद भाग गए। मौके से पुलिस टीम को एक खोखा मिला है।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी अखंडनगर पहुंचाया और मामले में जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User