लखनऊ नगर निगम ने पीड़ितों के लिए जारी किया नम्बर:एक फोन पर बाढ़ ग्रसित इलाकों में पहुंचेगी मदद, जलनिकासी - रेस्क्यू सभी समस्याओं का होगा समाधान
लखनऊ शहर में बाढ़ जैसे हालात बने हुए 16 दिन बीत चुके हैं, लेकिन लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। बाढ़ से 5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा परेशानी फैजुल्लागंज में है। यहां 50 से 60 हजार से अधिक घर आधे से ज्यादा पानी में डूबे हैं। कुछ इलाकों में पानी कम होने लगा है, लेकिन गंदगी, दूषित पेयजल और जलनिकासी की समस्या अब भी बनी हुई है। लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर निगम ने सफाई, पेयजल और जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों के लिए विभागवार हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। नगर निगम के मुताबिक, नागरिक संबंधित विभाग के कंट्रोल रूम पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इन नंबरों पर दर्ज कराएं शिकायत 1. सफाई संबंधी शिकायतें: कूड़ा उठान, गंदगी और सफाई से जुड़ी समस्याओं के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। 8808837500 6389923234 9219902911 9219902912 2. पेयजल और सेप्टिक टैंक संबंधी शिकायतें: दूषित पेयजल, पानी की आपूर्ति और सेप्टिक टैंक से जुड़ी समस्याओं के लिए जलकल विभाग के इन नंबरों पर संपर्क करें। 9451831593 9889806396 9454508087 7991332892 3. जलनिकासी संबंधी शिकायतें: जलभराव और पानी की निकासी से जुड़ी समस्याओं के लिए अभियंत्रण विभाग के इन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराएं। 8810721631 6389923231 9219902913 9219902914 900 कर्मचारियों की तैनाती, ड्रोन से छिड़काव बाढ़ का पानी उतरने के साथ नगर निगम ने प्रभावित इलाकों में सफाई, और संक्रमण से बचाव के लिए अभियान तेज कर दिया है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बुधवार को प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। सफाई और राहत कार्यों की निगरानी के लिए जोन-3 और जोन-6 को कुल नौ सेक्टर और 31 सब-सेक्टर में बांटा गया है। जोन-3 में पांच सेक्टर और 21 सब-सेक्टर बनाए गए हैं। यहां करीब 350 कर्मचारी सफाई कार्य में लगाए गए हैं। तीन ड्रोन की मदद से एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। नंदा फॉर्म, संत कबीर नगर, मिल्लत नगर, दाउद नगर और लौहरामऊ समेत कई इलाकों में छिड़काव के साथ गाद हटाने का काम किया जा रहा है। वहीं, जोन-6 में चार सेक्टर, 10 सब-सेक्टर और 60 बीट बनाकर निगरानी की जा रही है। यहां करीब 550 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सैंथा, हयातनगर, गुलमी खेड़ा, मिश्री की बगिया और हरिनगर समेत प्रभावित क्षेत्रों में सफाई और एंटी लार्वा छिड़काव कराया जा रहा है। नगर निगम का दावा है कि पानी उतरने के साथ सफाई और संक्रमण से बचाव के काम में तेजी लाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)