लखनऊ पुलिस श्रद्धा दुबे की तलाश में भारत-नेपाल बॉर्डर पहुंची:दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, शिवा शर्मा प्रकरण में तलाश तेज
लखनऊ के शिवा शर्मा प्रकरण में आरोपित श्रद्धा दुबे की तलाश में लखनऊ क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीम सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर पहुंची। टीम ने शुक्रवार देर शाम से सीमावर्ती गांव और आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए। पुलिस श्रद्धा दुबे की संभावित गतिविधियों और आवागमन से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है। भगवानपुर भारत-नेपाल सीमा के नजदीक स्थित है। ऐसे में पुलिस टीम यहां लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि श्रद्धा दुबे की आवाजाही या मामले से जुड़ी कोई गतिविधि कैमरों में कैद हुई है या नहीं। टीम आसपास के अन्य स्थानों पर लगे कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। सीमा क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ी शिवा शर्मा प्रकरण में श्रद्धा दुबे का नाम सामने आने के बाद उसकी तलाश की जा रही है। इसी सिलसिले में लखनऊ की टीम सीमावर्ती क्षेत्र में पहुंची है। पुलिस स्थानीय स्तर पर उपलब्ध साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। हालांकि, अब तक जांच में मिली किसी अहम जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चौकी प्रभारी ने की टीम के पहुंचने की पुष्टि भगवानपुर चौकी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि लखनऊ क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीम श्रद्धा दुबे की तलाश में भगवानपुर आई है। टीम दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच से जुड़ी अन्य जानकारी लखनऊ पुलिस की ओर से ही साझा की जा सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)