लघु उद्योग निगम में माता रानी की पूजा:नवरात्रि के छठे दिन निगम परिसर में पूजा-अर्चना, अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया हवन

Oct 17, 2026 - 09:55
0
लघु उद्योग निगम में माता रानी की पूजा:नवरात्रि के छठे दिन निगम परिसर में पूजा-अर्चना, अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया हवन
कानपुर के फजलगंज स्थित उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम में नवरात्रि के छठे दिन माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने माता रानी का शृंगार किया। इसके बाद आरती, हवन और प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम में निगम के वरिष्ठ अधिकारी अरुण कुमार दीक्षित, एके अवस्थी, सुनील यादव, अजय कुमार, रुपाली त्रिपाठी, अरुण श्रीवास्तव, जय चंद और शिवानी सिंह शामिल हुए। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बाजपेई ने बताया कि निगम परिवार हर वर्ष माता रानी की चौकी सजाकर नवरात्रि का उत्सव मनाता है। पूजा-अर्चना में शामिल सभी लोगों ने माता रानी से आशीर्वाद लिया और निगम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User