लखनऊ पुस्तक मेले में प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें बनीं पसंद:UPSC, सिविल सर्विसेज और NET-JRF की तैयारी के लिए मिल रही बड़ी रेंज
लखनऊ के बलरामपुर गार्डन में 23वें राष्ट्रीय पुस्तक मेला चल रहा हैं। युवाओं का फोकस प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर है। मेले में UPSC, स्टेट सिविल सर्विसेज, CSAT, NET-JRF समेत प्रवेश और भर्ती परीक्षाओं की किताबों की बड़ी रेंज मौजूद है। मेला 11 अक्टूबर तक चलेगा। बुधवार को सातवां दिन हैं। उपकार प्रकाशन के स्टॉल पर प्रतियोगिता दर्पण के साथ हिंदी और अंग्रेजी में विभिन्न परीक्षाओं की किताबें छूट पर उपलब्ध हैं। यहां NCERT आधारित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन बैंक, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान और रीजनिंग की किताबें भी युवाओं को पसंद आ रही हैं। देखिए 2 तस्वीरें… व्यंग्य रचनाओं पर खूब लगे ठहाके प्रभात प्रकाशन के स्टॉल पर ‘परीक्षा में मेरिट कैसे पाएं’, ‘आओ करें UPSC क्रैक’ और ‘आईआईटी में प्रवेश कैसे’ जैसी किताबें युवाओं का ध्यान खींच रही हैं। राजपाल प्रकाशन समेत अन्य स्टॉलों पर भी छात्रोपयोगी और प्रेरक किताबों की बिक्री हो रही है। क्रिएटर लाउंज में डॉ. उदय प्रताप सिंह ने अपनी चुनिंदा रचनाएं सुनाईं और प्रशंसकों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि सम्मान के साथ मिलने वाली राशि से ज्यादा सम्मान महत्वपूर्ण है। ‘छींटाकशी-2026’ व्यंग्य सभा में पंकज प्रसून, डॉ. के. कान्त अस्थाना, मुकुल महान और सर्वेश अस्थाना समेत कवियों ने हास्य-व्यंग्य रचनाएं सुनाईं। सिलवटें, स्पार्क और द लाइट फ्लिकर्ड का विमोचन मुख्य मंच पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद का काव्य समारोह रहा। पायल लक्ष्मी सोनी की पुस्तक सिलवटें का विमोचन किया गया। कवियों ने विभाजन, पर्यावरण, माता-पिता और स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े विषयों पर रचनाएं सुनाईं। वसुंधरा फाउंडेशन की गोष्ठी ‘गांधी, बोस, भगत, विवेकानंद : हमारे पथ प्रदर्शक’ में पद्मश्री विद्या विंदु सिंह समेत वक्ताओं ने विचार रखे। अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी को ‘वसुंधरा सम्मान’ दिया गया। स्कूलों की निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। युवाओं को अखबार और किताबें पढ़ने की सलाह दी डॉ. शिल्पी बख्शी शुक्ला के कहानी संग्रह ‘स्पार्क’ का विमोचन अपर्णा यादव ने किया। उन्होंने युवाओं को अखबार और किताबें पढ़ने की सलाह दी। वहीं 16 वर्षीय इंटर छात्र कार्त्तिकेय चन्द्र के अंग्रेजी सस्पेंस-थ्रिलर कथा संग्रह ‘द लाइट फ्लिकर्ड’ का विमोचन लेखक महेंद्र अग्रवाल ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)