लखनऊ-रियाद की दो फ्लाइनास उड़ान प्रभावित:11 अक्टूबर से उड़ानों पर असर, क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच लिया गया फैसला
लखनऊ से सऊदी अरब की राजधानी रियाद जाने वाली फ्लाइनास (Flynas) की दो उड़ानों का परिचालन 11 अक्टूबर 2026 से प्रभावित हुआ है। इनमें उड़ान संख्या XY334 और XY320 शामिल हैं। एयरलाइन से मिली जानकारी के मुताबिक, रियाद और आसपास के क्षेत्र में जारी सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच उड़ानों के परिचालन पर असर पड़ा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति संबंधित एयरलाइन से जरूर पता कर लें। उड़ानों का परिचालन दोबारा कब शुरू होगा और समय-सारिणी में क्या बदलाव होंगे, इसकी जानकारी एयरलाइन की आधिकारिक सूचना के आधार पर दी जाएगी। एयरलाइन से पुष्टि के बाद ही एयरपोर्ट पहुंचें यात्रियों को उड़ान की स्थिति की जानकारी लिए बिना एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से बचने की सलाह दी गई है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। फिलहाल, उड़ानों के दोबारा शुरू होने की तारीख और संशोधित समय-सारिणी को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)