नाबालिग से रेप का आरोपी बाल अपचारी गिरफ्तार:मिर्जापुर पुलिस ने 9 महीने बाद पकड़ा, बाल न्यायालय में पेश करने की तैयारी

Oct 12, 2026 - 18:54
0
नाबालिग से रेप का आरोपी बाल अपचारी गिरफ्तार:मिर्जापुर पुलिस ने 9 महीने बाद पकड़ा, बाल न्यायालय में पेश करने की तैयारी
मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र में नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सोमवार, 12 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक राधेश्याम के नेतृत्व में कार्रवाई की। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए बाल अपचारी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने और बाल सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया की गई। पुलिस के अनुसार, 30 दिसंबर 2025 को एक व्यक्ति ने हलिया थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को नामजद आरोपी शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना प्रभारी हलिया को आवश्यक निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पुलिस मामले की विवेचना और आरोपी की तलाश में जुटी थी। सोमवार को उप निरीक्षक राधेश्याम पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मामले से संबंधित बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक, मामले में विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं संग पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत भी कार्रवाई किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। नाबालिग से संबंधित मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बाल अपचारी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User