लखनऊ विश्वविद्यालय में गांधी जयंती पर छात्रों का धरना:गेट नंबर-3 पर प्रदर्शन, हबीबुल्लाह हॉस्टल के मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप

Oct 02, 2026 - 21:19
0
लखनऊ विश्वविद्यालय में गांधी जयंती पर छात्रों का धरना:गेट नंबर-3 पर प्रदर्शन, हबीबुल्लाह हॉस्टल के मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप
लखनऊ विश्वविद्यालय में गांधी जयंती की संध्या पर हबीबुल्लाह हॉस्टल के छात्रों ने शाम को गेट नंबर-3 पर प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल के मेस में परोसे गए खाने में कीड़े मिले हैं। छात्रों ने मेस की साफ-सफाई और खाने की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई। कुलपति के निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि खाने में कीड़े मिलना स्वीकार नहीं किया जा सकता। खाने के लिए पेमेंट होता हैं और साफ-सफाई के मानकों की उम्मीद करते हैं। प्रशासन को इन मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। छात्रों ने कहा कि करीब एक सप्ताह पहले कुलपति ने भी हॉस्टल का निरीक्षण किया था, लेकिन इसके बाद भी व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं हुआ। शनिवार की बैठक में होगा फैसला डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर अमिता कनौजिया ने बताया कि हॉस्टल के मेस को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इसे लेकर कुलपति ने शनिवार को बैठक बुलाई है। बैठक में मामले पर चर्चा के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User