लखनऊ विश्वविद्यालय में NSS स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान:विधि संकाय, उद्यान और पार्किंग की सफाई कर सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त का संदेश दिया
लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर में सोमवार को एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान विधि संकाय, उद्यान, पार्किंग और मुख्य संपर्क मार्गों की सफाई की गई। स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक कचरा और रैपर जमा कर उन्हें हटाया। अभियान में स्वयंसेवकों ने परिसर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों से प्लास्टिक का कम उपयोग करने, कपड़े के थैले अपनाने और डिस्पोजेबल चीजों से बचने की अपील की। उद्यान से खरपतवार और पॉलीथीन हटाकर पौधों की क्यारियों को भी ठीक किया गया। विधि संकाय के डीन प्रो. आरके वर्मा ने कहा कि स्वच्छता को दिनचर्या में शामिल करना और पर्यावरण के अनुकूल आदतें अपनाना जरूरी है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर राय ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए एक बड़ी चुनौती है। इसे कम करने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। इस अभियान में विधि संकाय और द्वितीय परिसर के एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ संकाय सदस्यों ने भी हिस्सा लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)