लखनऊ पहुंचे पीस पार्टी प्रवक्ता हाफिज:अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाना लक्ष्य, जनसमस्याओं पर पदाधिकारियों संग हुई बैठक
लखनऊ में पीस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हाफिज गुलाम सरवर के लखनऊ आगमन पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहम्मद नफीस मंसूरी, जिला सलाहकार ओमकार सिंह और पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष शादाब अली ने उनका स्वागत किया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्रीय जनसमस्याओं पर चर्चा हुई। हाफिज गुलाम सरवर ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य धर्म और जाति से ऊपर उठकर समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं और अधिकारों से वंचित लोगों की आवाज उठाना पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। जिलाध्यक्ष नफीस मंसूरी और जिला सलाहकार ओमकार सिंह ने लखनऊ में सड़क, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने लखनऊ इकाई की सक्रियता की सराहना करते हुए पदाधिकारियों से जनता के बीच रहकर उनके अधिकारों के लिए काम करने का आह्वान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)