लखनऊ विश्वविद्यालय ने LMS पर तीन ऑनलाइन कोर्स लॉन्च किए:शोध में नैतिकता और पद्धति पर आधारित; 15 अक्टूबर से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Oct 13, 2026 - 15:45
0
लखनऊ विश्वविद्यालय ने LMS पर तीन ऑनलाइन कोर्स लॉन्च किए:शोध में नैतिकता और पद्धति पर आधारित; 15 अक्टूबर से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
लखनऊ विश्वविद्यालय ने मंगलवार को अपने लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (LMS) पर तीन मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स (MOOCs) शुरू किए। कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी के संरक्षण में मंथन हॉल में इन पाठ्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। विद्यार्थी 15 अक्टूबर से इनमें प्रवेश के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने शोध में नैतिकता, जिम्मेदार प्रकाशन और शोध पद्धति पर आधारित पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों और शोधार्थियों को शोध के नैतिक सिद्धांतों, अकादमिक ईमानदारी और व्यवस्थित शोध प्रक्रियाओं की जानकारी देना है। आठ सप्ताह के होंगे तीनों कोर्स पहला कोर्स ‘एथिक्स फर्स्ट: एक्सीलेंस इन रिसर्च एंड रिस्पॉन्सिबल पब्लिशिंग’ शोधार्थियों के लिए है। यह आठ सप्ताह का दो क्रेडिट का पाठ्यक्रम है। दूसरा कोर्स ‘एथिक्स इन रिसर्च’ और तीसरा ‘रिसर्च मेथडोलॉजी’ स्नातक के सातवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है। दोनों आठ सप्ताह के चार-चार क्रेडिट के पाठ्यक्रम हैं। अपने LMS पर मिलेगी पढ़ाई की सुविधा विश्वविद्यालय के अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इन पाठ्यक्रमों के संचालन से विद्यार्थियों को लचीले और सुलभ तरीके से पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। पंजीकरण लिंक 15 अक्टूबर से उपलब्ध कराए जाएंगे। इस पहल का समन्वय शिक्षा शास्त्र विभाग की प्रो. किरण लता डंगवाल ने किया। वह विश्वविद्यालय की SWAYAM समन्वयक और NPTEL-SPOC भी हैं। स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों के सहयोग से तैयार किए गए हैं। कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक विद्या नंद त्रिपाठी, प्रो. श्रवण कुमार, प्रो. मुकुल श्रीवास्तव, प्रो. मनोज अग्रवाल, प्रो. पुनीत मिश्रा, प्रो. कल्पना सिंह, डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, डॉ. सुधीर और डॉ. रजनीश कुमार यादव शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User