संजय गांधी पुरम में माता की चौकी:भजनों से गूंजा परिसर, चुनरी और प्रसाद बांटकर किया अतिथियों का स्वागत
लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित संजय गांधी पुरम में ममता जिंदल की ओर से माता रानी की चौकी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, पत्रकार और महिलाओं ने भाग लिया। चौकी की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और आरती से हुई। इसके बाद आयोजित भजन संध्या में माता रानी के भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। भजन संध्या का आयोजन मनीष पंडित ने किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भजनों का आनंद लिया और बाद में डांडिया किया। आयोजक ममता जिंदल ने सभी अतिथियों को चुनरी और प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर धीरज गिहार, मीना भारती, शिखा सिंह पटेल, पिंकी वर्मा, गीता श्रीवास्तव और शैलेन्द्र श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)