लक्ष्मण शक्ति, संजीवनी बूटी और कुंभकर्ण-मेघनाद वध का मंचन:रामलीला में कलाकारों के सजीव अभिनय से दर्शक मंत्रमुग्ध, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा परिसर

Oct 20, 2026 - 08:07
0
लक्ष्मण शक्ति, संजीवनी बूटी और कुंभकर्ण-मेघनाद वध का मंचन:रामलीला में कलाकारों के सजीव अभिनय से दर्शक मंत्रमुग्ध, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा परिसर
बलरामपुर के रामलीला मैदान में श्रीश्री 108 सत्य प्रचारिणी रामलीला समिति ने सोमवार रात रामलीला का मंचन किया। इसमें लक्ष्मण शक्ति, हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाने, मेघनाद वध और कुंभकर्ण वध के प्रसंग दिखाए गए। कलाकारों के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। मंचन में दिखाया गया कि युद्ध के दौरान मेघनाद की शक्ति लगने से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। भगवान श्रीराम इससे परेशान हो जाते हैं। लक्ष्मण के प्राण बचाने के लिए हनुमान जी संजीवनी बूटी लाने हिमालय पहुंचते हैं और पूरा पर्वत उठाकर ले आते हैं। संजीवनी बूटी से लक्ष्मण के स्वस्थ होने पर श्रीराम की सेना में उत्साह बढ़ जाता है। इसके बाद लक्ष्मण और मेघनाद में फिर युद्ध होता है। युद्धभूमि में मेघनाद और कुंभकर्ण वध के प्रसंगों का मंचन किया गया। दोनों राक्षसों के वध के दृश्य देखकर दर्शकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। इस दौरान रामलीला मैदान में कई दर्शक मौजूद रहे। परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User