देवरिया में देर रात निकले SP, देखी पंडालों की सुरक्षा:आग से बचाव और श्रद्धालुओं के लिए रास्ते खुले रखने के दिए निर्देश
देवरिया में शारदीय नवरात्र और दशहरा का पर्व शांति से कराने के लिए एसपी अभिजीत आर. शंकर ने सोमवार रात 11 बजे शहर में पैदल गश्त की। उन्होंने क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी और कोतवाली प्रभारी के साथ दुर्गा पूजा पंडालों का जायजा लिया। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था देखी और आयोजकों को जरूरी निर्देश दिए। साथ ही आयोजकों से बात कर श्रद्धालुओं के लिए आने-जाने के रास्ते खुले रखने को कहा। उन्होंने बिजली सुरक्षा, आग से बचाव और भीड़-ट्रैफिक प्रबंधन पर जोर दिया। पुलिसकर्मियों को संदिग्धों पर नजर रखने और महिलाओं-लड़कियों की सुरक्षा पर खास ध्यान देने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की। पुलिस का मकसद त्योहार में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की आवाजाही को आसान बनाना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)