ललितपुर हादसे में घायल भांजे की झांसी में मौत:मामा की हालत गंभीर; रविवार शाम बाइक-ट्रैक्टर भिड़ंत में हुए थे घायल
ललितपुर में रविवार शाम 4 बजे के दरम्यान हुए सड़क हादसे में घायल भांजे की झांसी में इलाज के दौरान सोमवार की शाम 4 बजे मौत हो गई। 24 वर्षीय देवी की सोमवार शाम 4 बजे झांसी मेडिकल कॉलेज में जान चली गई। उसके मामा नंदराम (30) की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बानपुर थाना क्षेत्र के गुगरवारा निवासी देवी अपने मामा नंदराम के साथ रविवार शाम करीब 4 बजे बाइक से खेत से घर लौट रहा था। मिर्चवारा-गुगरवारा मार्ग पर क्रेशर के पास एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें पहले ललितपुर और फिर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। देवी के शव को परिजन ललितपुर लाए, जहां पुलिस ने रात 8 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करता था और उसके एक बेटा-बेटी हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया , आगे की कार्रवाई की जा रही है ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)