विजय नगर से CSA तक जल्द दौड़ेगी मेट्रो:कॉरीडोर-2 के अंडरग्राउंड सेक्शन का काम पूरा, जल्द शुरू होगा ट्रायल
कानपुर मेट्रो के कॉरीडोर-2 में अंडरग्राउंड सेक्शन यानी विजय नगर से सीएसए स्टेशन तक ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो गया है। 10 में से 9 मेट्रो ट्रेनें भी पहुंच चुकी हैं। जल्द ही विजय नगर से विजय नगर से सीएसए स्टेशन तक मेट्रो का ट्रायल रन भी शुरू होगा। इससे विजय नगर और आसपास क्षेत्र में रहने वाली पब्लिक को बड़ी राहत मिलने वाली है। अंडरग्राउंड सेक्शन का काम पूरा, जल्द शुरू होगा ट्रायल कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस कॉरीडोर में सीएसए विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन मेट्रो डिपो में ट्रैक निर्माण का कार्य अब पूरा कर लिया गया है। कॉरिडोर-2 डिपो को मेनलाइन से जोड़ने वाले रैंप पर भी ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। मेट्रो के अफसरों ने बताया कि विजय नगर से सीएसए स्टेशन तक का काम पूरा हो गया है। इस फर्स्ट फेज में जल्द ही मेट्रो का ट्रायल रन भी शुरू होगा। इससे अब विजय नगर और आसपास के लोगों की कानपुर सेंट्रल और आईआईटी तक जाने के लिए मेट्रो की सुविधा शुरू हो जाएगी और इससे एक बड़ी आबादी को राहत मिलेगी। कॉरिडोर-2 डिपो में खड़ी ट्रेनों को मेनलाइन पर लाकर टेस्ट रन की प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होगी। कॉरीडोर डिपो में ट्रैक का काम पूरा कॉरिडोर-2 डिपो में कुल 15 ट्रैक लाइनों का निर्माण किया गया है, जिन्हें विभिन्न कार्यों के लिए निर्धारित किया गया है। इनमें 4 स्टेबलिंग लाइनें, 3 शंटिंग लाइनें, 2 वर्कशॉप बे लाइनें, 2 इंस्पेक्शन बे लाइनें, 1 कोच अनलोडिंग लाइन, 1 कोच वॉशिंग लाइन, 1 पिट व्हील लाइन और 1 टेस्ट ट्रैक शामिल हैं। डिपो के अंदर निर्मित लगभग 550 मीटर लंबे टेस्ट ट्रैक पर ट्रेनों के ब्रेक, गति, सिग्नल रिस्पॉन्स और अन्य आवश्यक प्रणालियों की जांच मेनलाइन जैसी परिस्थितियों में की जाएगी। डिपो में बैलास्टेड और बैलास्ट-लेस, दोनों प्रकार के ट्रैक मेट्रो डिपो में बैलास्टेड ट्रैक (गिट्टी सहित) और बैलास्ट-लेस (गिट्टी रहित), दोनों प्रकार के ट्रैक का निर्माण किया गया है। मेट्रो परिचालन के लिए मेनलाइन पर बैलास्ट-लेस यानी गिट्टी रहित ट्रैक का प्रयोग किया जाता है, जबकि डिपो में अधिकांश कार्यों के लिए बैलास्टेड ट्रैक का ही प्रयोग किया जाना है। कॉरीडोर-2 का अंडरग्राउंड ट्रैक का काम पूरा उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने निर्माण कार्यों की तेज प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा, “कॉरिडोर-2 (सीएसए–बर्रा-8) के अंतर्गत डिपो से विजय नगर स्टेशन के निकट स्थित रैंप के बीच डाउनलाइन पर ट्रैक निर्माण कार्य पूरा होना हमारे लिए एक अहम मील का पत्थर है। उक्त कॉरिडोर के अंडरग्राउंड और एलिवेटेड, दोनों सेक्शनों में विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से सिविल निर्माण और सिस्टम इंस्टॉलेशन का कार्य तेजी से आगे बढ़ा है। जल्द ही कॉरिडोर-2 अंडरग्राउंड सेक्शन के डाउनलाइन पर टेस्टिंग प्रक्रिया आरंभ की जाएगी, जिसके लिए सभी विभागों के समन्वय से कार्य किया जा रहा है। कानपुर मेट्रो की टीम अपने लक्ष्यों की ओर सकारात्मकता के साथ अग्रसर है।”
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)