ललितपुर में बाइक चोर पकड़ा गया:चोरी की 2 बाइक बरामद, मध्य प्रदेश का रहने वाला है आरोपी
ललितपुर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की दो बाइक भी जब्त की है। नेहरू नगर चौकी पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सिद्वन ग्रेनाइट खदान के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। दरअसल, 17 अक्टूबर को ग्राम महेशपुरा निवासी मोर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई की बाइक चोरी हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपी का नाम अभिषेक कुशवाहा (25) है। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना स्थित गणेश वार्ड का रहने वाला है। फिलहाल वह ललितपुर के नेहरूनगर में निर्देश कॉन्वेंट स्कूल के पीछे रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से हीरो एचएफ डीलक्स और हीरो सीडी डीलक्स (लाल-काला) बाइक जब्त की हैं। एसपी संजीव बाजपेई के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में नेहरू नगर चौकी प्रभारी अंकित कौशिक की टीम शामिल थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)