ललितपुर में कांग्रेसियों ने चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका:ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग पर घंटाघर के पास प्रदर्शन
ललितपुर में कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे 25 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला और घंटाघर के पास ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने उन पर भाजपा के एजेंट के तौर पर काम करने का आरोप लगाया। कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिलाध्यक्ष दयाराम रजक के नेतृत्व में सावरकर चौक स्थित पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए घंटाघर पहुंचे। इस दौरान भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए गए। कांग्रेसियों ने कहा कि देश में लोकतंत्र खत्म हो रहा है और करोड़ों लोगों के वोट मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। एनएसयूआई और युवक कांग्रेस के कई सदस्य भी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)