ललितपुर में कार-बाइक भिड़ंत, नाना की मौत:नाती घायल, मध्य प्रदेश से उधारी चुकाने जा रहे थे; जेब से सवा लाख रुपए गायब

Sep 25, 2026 - 17:13
0
ललितपुर में कार-बाइक भिड़ंत, नाना की मौत:नाती घायल, मध्य प्रदेश से उधारी चुकाने जा रहे थे; जेब से सवा लाख रुपए गायब
ललितपुर में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे राजघाट-जखौरा मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 65 वर्षीय काशीराम साहू की मौत हो गई, जबकि उनका 29 वर्षीय नाती सतीश घायल हो गया। घायल सतीश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उधारी के पैसे देने जखौरा जा रहे थे नाना-नाती मृतक काशीराम साहू मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र के हिरावल गांव के रहने वाले थे। शुक्रवार को वे अपने नाती सतीश के साथ बाइक से ललितपुर के जखौरा कस्बे जा रहे थे। बताया गया कि उन्हें एक ट्रॉली दुकानदार को उधारी के पैसे देने थे। दोपहर करीब 1 बजे दोनों राजघाट-जखौरा मार्ग पर रानीपुरा गांव के पास पहुंचे। इसी दौरान जखौरा की ओर से राजघाट जा रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित किया टक्कर लगने से काशीराम और सतीश दोनों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने काशीराम साहू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सतीश को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। रिश्तेदार का दावा- जेब में थे सवा लाख रुपए घायल सतीश के रिश्तेदार राजेश साहू ने बताया कि हादसे के समय काशीराम की जेब में करीब सवा लाख रुपए थे। इनमें से सिर्फ 16 हजार रुपए ही मिले हैं। उनका दावा है कि करीब 1 लाख रुपए गायब हैं। मृतक काशीराम की एक पुत्री है। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। मृतक के शव का पंचनामा भरा जा रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User