ललितपुर में महिला की गला घोंटकर हत्या:4 दिन पहले फंदे से लटकता मिला था शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
ललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम धवा में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में महिला की गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का केस दर्ज किया है। फंदे पर लटकता मिला था शव जानकारी के अनुसार, ग्राम धवा निवासी पूनम (36) पत्नी छोटू कुशवाहा का शव 6 अक्टूबर की शाम करीब 8 बजे घर में रस्सी से फंदे पर लटकता मिला था। सूचना मिलते ही मड़ावरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महिला के मायके वाले भी गांव आ गए थे। जिसमें मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर पूनम की मौत के मामले में गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस के अनुसार, मामले में किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं दी, इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शनिवार को पुलिस ने खुद मामला दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश बहादुर सिंह ने बताया- महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)