ललितपुर में नकली खाद कारोबारियों पर गैंगस्टर एक्ट लगे:मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड ने डीएम को ज्ञापन सौंपा, अवैध संपत्ति जांच और फैक्ट्री तोड़ने की मांग

Oct 05, 2026 - 15:48
0
ललितपुर में नकली खाद कारोबारियों पर गैंगस्टर एक्ट लगे:मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड ने डीएम को ज्ञापन सौंपा, अवैध संपत्ति जांच और फैक्ट्री तोड़ने की मांग
ललितपुर में नकली खाद बनाने वाले कारोबारियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग उठी है। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष हृदेश यादव मुखिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिले में नकली खाद का कारोबार लंबे समय से चल रहा है। प्रशासन ने कई बार मुकदमे दर्ज किए, पर साधारण धारा 3/7 के तहत होने से आरोपी जमानत पाकर फिर काम शुरू कर देते हैं। ज्ञापन में पनारी गांव स्थित नकली खाद फैक्ट्री का जिक्र है। यहां पहले डीएम अक्षय त्रिपाठी ने छापा मारा था। हाल ही में एसडीएम सदर ने 217 बोरी नकली खाद पकड़ी। यूथ बिग्रेड का आरोप है कि यह संगठित गिरोह है, जिसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने अवैध संपत्ति की जांच और पनारी फैक्ट्री तोड़ने की मांग की। ज्ञापन देते समय लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष परवेज पठान, चंद्रपाल यादव, रानू मंसूरी, अजवेंद्र राजपूत, साहब चारु सतभैया सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User