ललितपुर में रुचिका बुंदेला बनीं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष:अभिनेता राजा बुंदेला की भतीजी, 2016 में बनी थीं प्रधान

Oct 13, 2026 - 11:54
0
ललितपुर में रुचिका बुंदेला बनीं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष:अभिनेता राजा बुंदेला की भतीजी, 2016 में बनी थीं प्रधान
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रुचिका सिंह बुंदेला को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया है। रुचिका बुंदेला अभी भाजपा की जिला उपाध्यक्ष हैं। वह फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता राजा बुंदेला की भतीजी हैं। एमबीए करने के बाद उन्होंने भोपाल में 12 लाख रुपये पैकेज की नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद 2016 में अपने गांव बगौनी से ग्राम प्रधान का चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा। रुचिका 2019 में भाजपा में शामिल हुईं और महिला मोर्चा की महामंत्री बनीं। वह लगातार दो बार इस पद पर रहीं। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने रुचिका बुंदेला को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व और अनुभव से महिला मोर्चा मजबूत होगा। साथ ही वह पार्टी की नीतियों और सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User