भाजपा महिला मोर्चा की नई सूची जारी:कासगंज में डॉ. अनीता उपाध्याय को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Oct 13, 2026 - 11:54
0
भाजपा महिला मोर्चा की नई सूची जारी:कासगंज में डॉ. अनीता उपाध्याय को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
भाजपा उत्तर प्रदेश ने महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से ब्रज क्षेत्र के 14 जिलों में महिला मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा हुई है। इसमें कासगंज जिले की जिम्मेदारी डॉ. अनीता उपाध्याय को दी गई है। पार्टी ने महिला संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर ध्यान दिया है। आगरा महानगर से अपूर्वा जादौन, आगरा जिले से मनीषा सिंह, मथुरा से प्रतिमा सिंह, फिरोजाबाद महानगर से डॉ. अनुपम शर्मा, फिरोजाबाद जिले से आशा सिंह, अलीगढ़ से सरिता माहेश्वरी हाथरस से शामली पाठक, मैनपुरी से प्रज्ञा सिंघल, बरेली महानगर से गरिमा अग्रवाल, आंवला से मीना मौर्य, शाहजहांपुर जिले से बबली सिंह, शाहजहांपुर महानगर से रुचि गुप्ता और बदायूं से सविता शर्मा को जिम्मेदारी मिली है। डॉ. अनीता उपाध्याय की नियुक्ति से कासगंज में महिला मोर्चा के कार्यक्रमों और गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User