ललितपुर में शादी के जेवर लौटाने को लेकर विवाद:घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, 7 लोगों पर केस

Oct 10, 2026 - 11:34
0
ललितपुर में शादी के जेवर लौटाने को लेकर विवाद:घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, 7 लोगों पर केस
ललितपुर के महरौनी में शादी में पहनने के लिए दिए गए जेवर वापस न करने पर विवाद हो गया। पीड़ित संदीप का आरोप है कि जेवर मांगने पर आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर महरौनी पुलिस ने शुक्रवार रात 11 बजे सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महरौनी निवासी संदीप ने बताया कि 10 फरवरी 2026 को छतरपुर जिले के घुवारा निवासी विहारी उनकी बेटी की शादी का निमंत्रण देने आए थे। विहारी ने संदीप की पत्नी अंजलि को शादी में साथ चलने के लिए कहा। इस पर अंजलि ने अपनी सास और बहन के चार सोने के कंगन, एक अनार माला और करीब 500 ग्राम चांदी की करदौनी शादी में पहनने के लिए दे दी। शादी के बाद जेवर वापस करने की बात तय हुई थी। जेवर मांगने पर रिश्तेदारों के नाराज होने का आरोप संदीप के मुताबिक, 19 फरवरी 2026 को शादी खत्म होने के बाद जब जेवर वापस मांगे गए, तो विहारी ने कुछ दिन बाद लौटाने की बात कही। काफी समय तक जेवर नहीं मिलने पर संदीप ने इसकी जानकारी रिश्तेदारों को दी। आरोप है कि इससे दूसरा पक्ष नाराज हो गया। जीप से घर पहुंचे आरोपियों पर मारपीट का आरोप संदीप ने आरोप लगाया कि 7 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे सभी आरोपी एक जीप से उसके घर पहुंचे। उन्होंने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर मोहल्ले के संजू, पप्पू, दयालु और भागीरथ ने बीच-बचाव किया। सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मामले में छतरपुर जिले के घुवारा निवासी विहारी पुत्र घमण्डी, अवधेश पुत्र विहारी, शांति पत्नी विहारी, अंजलि पुत्री विहारी और नरेन्द्र पुत्र बालचंद को नामजद किया गया है। इनके अलावा टीकमगढ़ जिले के महाराजपुर निवासी गौरीशंकर पुत्र जुगल और धनी पुत्र जुगल भी आरोपी हैं। न्यायालय के आदेश पर महरौनी पुलिस ने सातों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User