ललितपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी:नगर पालिका कर्मचारियों का प्रदर्शन एसपी-डीएम को दी शिकायत, कार्रवाई की मांग
ललितपुर में नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की गई है। इसके विरोध में शनिवार शाम 5 बजे नगर पालिका के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पोस्ट करने वाले युवक पर कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों ने बताया कि 24 सितंबर को एक युवक ने फेसबुक पर सोनाली जैन के खिलाफ व्यक्तिगत और अमर्यादित टिप्पणी की थी। पोस्ट में लिखा था, "आप नगर पालिकाध्यक्ष हैं जूही चावला नहीं, एक्टिंग बंद कीजिए। कर्मचारियों का कहना है कि यह टिप्पणी न केवल एक महिला जनप्रतिनिधि का अपमान है, बल्कि नगर पालिका अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पद की गरिमा को भी ठेस पहुंचाती है। उन्होंने IT एक्ट और महिला गरिमा भंग के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देते समय अमित बाल्मीकि रिंकू, कुंज बिहारी बाबरा, अमित खरे, मंजीत करोसिया, जितेंद्र, छोटेलाल, बृजेश, श्री कुमार, अजय कुमार, विनीत बाबा, रजनीश, कल्लन, अजय अमर समेत 20 से ज्यादा कर्मचारी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)