जी.डी. गोयनका स्कूल में 'ग्रैंडपेरेंट्स डे':विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियां, बुजुर्गों को पौधे बांटकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

Sep 26, 2026 - 18:44
0
जी.डी. गोयनका स्कूल में 'ग्रैंडपेरेंट्स डे':विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियां, बुजुर्गों को पौधे बांटकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
आगरा के कमला नगर स्थित जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल (जूनियर विंग) में 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे बच्चों द्वारा अपने दादा-दादी और नाना-नानी का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत करने से हुई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि न्यायाधीश अंबर राणा एवं उनकी धर्मपत्नी न्यायाधीश हर्षिता सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर नन्हे विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य, मधुर गीत और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यालय की ओर से ग्रैंडपेरेंट्स को पौधे भेंट करना रहा, जिसके माध्यम से बड़ों के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। बुजुर्गों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बच्चों को आशीर्वाद दिया। विद्यालय की संयोजिका सोनू पोद्दार ने कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी बच्चों के मार्गदर्शक ही नहीं, बल्कि उनके सबसे अच्छे मित्र भी होते हैं। उनका स्नेह और अनुभव बच्चों में संस्कारों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मानसी पाठक ने किया। अंत में संयोजिका सोनू पोद्दार ने सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार जताया। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User