ललितपुर तालबेहट कोतवाली के सामने मिला अज्ञात युवक का शव:दो दिन से घायल था, समय पर इलाज न मिलने से हुई मौत
ललितपुर के तालबेहट कोतवाली के सामने मंदिर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति दो दिन से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल था और उसे समय पर इलाज नहीं मिला। इसी वजह से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। घटना मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तालबेहट कोतवाली प्रभारी रमेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।आगे की कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)