गोरखपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:छात्राओं को बताएं जरूरी ट्रैफिक नियम, एसपी ने समझाए हेलमेट के फायदे

Oct 06, 2026 - 15:45
0
गोरखपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:छात्राओं को बताएं जरूरी ट्रैफिक नियम, एसपी ने समझाए हेलमेट के फायदे
गोरखपुर में मंगलवार को गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं गंगोत्री देवी स्कूल ऑफ नर्सिंग में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुलिस अधीक्षक यातायात अमित कुमार श्रीवास्तव ने छात्राओं को हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा, यातायात संकेतों और वाहन चलाते समय मोबाइल से दूरी के प्रति जागरूक किया। यातायात उपनिरीक्षक मनोज कुमार राय और यातायात मित्र संजय श्रीवास्तव ने भी सड़क सुरक्षा की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक आशुतोष मिश्र, प्राचार्य डॉ. पूनम शुक्ला, उप प्राचार्य डॉ. प्रियंका त्रिपाठी, नर्सिंग प्रधानाचार्य प्रकाश सिंह चौधरी, डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. सुषमा मिश्रा, डॉ. रेनू गौर, डॉ. प्रत्या उपाध्याय, डॉ. कुमुद त्रिपाठी, डॉ. संगीता पांडेय, डॉ. युगेश यादव, डॉ. गरिमा सिंह, पूनम साहनी और अलका चौधरी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User