लोडर में फंसे परिचालक की जिंदा जलकर मौत:कानपुर में चालक ने कूदकर बचाई जान, 10 इलेक्ट्रिक बाइकें जलीं

Oct 17, 2026 - 09:40
0
लोडर में फंसे परिचालक की जिंदा जलकर मौत:कानपुर में चालक ने कूदकर बचाई जान, 10 इलेक्ट्रिक बाइकें जलीं
कानपुर के बिल्हौर में कंटेनर में टकराने के बाद लोडर में आग लग गई। खिड़की नहीं खुलने से परिचालक अंदर फंस गया और उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि चालक ने कूदकर जान बचा ली। अरौल थाना क्षेत्र में कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर शुक्रवार देर रात हुए हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। कंटेनर में पीछे से टकराने के बाद लोडर में आग लगी थी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोडर लेकर फर्रुखाबाद जा रहे थे दोनों फिरोजाबाद जनपद के नगला खंगर निवासी श्याम यादव लोडर चलाते हैं। शुक्रवार रात वह परिचालक सत्यभान के साथ कानपुर से 10 इलेक्ट्रिक बाइक लादकर फर्रुखाबाद जा रहे थे। रात करीब चार बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे अंडरपास के नीचे कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर चालक को झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार लोडर आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से टकरा गया। टक्कर के बाद लोडर में आग लग गई और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। खिड़की नहीं खुलने से अंदर फंसा रहा परिचालक अचानक लगी आग के बीच चालक श्याम यादव ने किसी तरह लोडर से कूदकर अपनी जान बचा ली। वहीं, परिचालक सत्यभान की तरफ की खिड़की नहीं खुल सकी, जिससे वह अंदर ही फंस गया। आग तेजी से फैलने के कारण उसे बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और परिचालक की जलकर मौत हो गई। लोडर में लदी इलेक्ट्रिक बाइक भी आग की चपेट में आ गईं। हादसे की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ। परिचालक की मौत से उसके परिवार में मातम छा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User