लोहिया अस्पताल में डॉक्टर नहीं, मरीज बिना इलाज परेशान:होमगार्ड भर्ती बोर्ड ड्यूटी और NHM हड़ताल से मरीजों को हो रही परेशानी

Oct 16, 2026 - 14:34
0
लोहिया अस्पताल में डॉक्टर नहीं, मरीज बिना इलाज परेशान:होमगार्ड भर्ती बोर्ड ड्यूटी और NHM हड़ताल से मरीजों को हो रही परेशानी
फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में शुक्रवार को 11 बजे मरीजों को बिना इलाज के भटकना पड़ा। अस्पताल के कई डॉक्टर होमगार्ड भर्ती बोर्ड की ड्यूटी में थे, जबकि कुछ एनएचएम की हड़ताल पर थे। फिजीशियन डॉ. दीपक वर्मा, ईएनटी सर्जन डॉ. नवनीत कुमार, आर्थो सर्जन डॉ. रिषिकांत वर्मा और नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभात वर्मा होमगार्ड भर्ती के मेडिकल बोर्ड में शामिल थे। इससे हड्डी, नाक, कान और गला संबंधी मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। बड़ी संख्या में पहुंचते हैं उपचार को मरीज सुबह 11 बजे करीब पर्चा काउंटर और डॉक्टरों के कमरों के बाहर मरीजों की लंबी लाइनें लगी थीं। मन्नीगंज की संध्या और सिवारा गांव के रमेश जैसे कई मरीजों को घंटों इंतजार के बाद भी डॉक्टर नहीं मिले। लोहिया अस्पताल के सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने बताया कि डॉक्टरों के मेडिकल कैंप में जाने से यह दिक्कत हुई है। उन्होंने एक-दो दिन में समस्या खत्म होने की बात कही। फर्रुखाबाद लोहिया अस्पताल में जनपद के अलावा दूसरे जनपदों के भी मरीज उपचार के लिए ओपीडी में पहुंचते हैं। यहां प्रतिदिन 500 से अधिक ओपीडी में मरीजों के पर्चे बनते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User