'लोक-संत सौरभ' का कवर जारी:डॉ. शंभु पंवार ने लिखी, संत सौरभ के जीवन पर आधारित

Oct 05, 2026 - 16:03
0
'लोक-संत सौरभ' का कवर जारी:डॉ. शंभु पंवार ने लिखी, संत सौरभ के जीवन पर आधारित
वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक पहल के तहत 26वें दिन 26वीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक ‘लोक-संत सौरभ’ का कवर पेज राजस्थान में चिड़ावा स्थित झुंझुनूं टाइम्स स्टूडियो में लोकार्पित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित वाणी भूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी ने की। मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के ओबीसी आयोग के सदस्य पवन मावण्डिया रहे। वरिष्ठ साहित्यकार श्याम जांगिड़, लेखक मनोहर लाल जांगिड़, कृष्ण ढसा तथा पूर्व सरपंच सुभाष स्वामी विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों ने डॉ. शंभु पंवार की पुस्तक के कवर का लोकार्पण किया। डॉ. पंवार ने बताया कि पुस्तक में धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख संत सौरभ जी महाराज के जीवन-दर्शन, सेवा-समर्पण, सामाजिक सरोकारों और मानव कल्याण के प्रयासों को केंद्र में रखा गया है। धर्म, संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और विश्व-एकता से जुड़े कार्यों को भी पुस्तक में स्थान दिया गया है। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. पंवार ने करीब चार दशक पूर्व चिड़ावा से पत्रकारिता शुरू की और पत्रकारिता के मूल्यों को कायम रखते हुए अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई। पुस्तक परिचय के अनुसार उन्हें विभिन्न देशों से 27 मानद डॉक्टरेट एवं डी.लिट्. उपाधियां प्राप्त हैं। ‘लोक-संत सौरभ’ का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-प्रकाशन द्वारा किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User