अमेठी में 3.69 करोड़ से बन रहा हाईटेक साइबर थाना:दीपावली पर मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 90% काम पूरा
अमेठी को दीपावली तक एक हाईटेक साइबर क्राइम थाना मिलेगा। गौरीगंज के सैंठा रोड स्थित बाहापुर ग्राम पंचायत में 3.69 करोड़ रुपये की लागत से यह अत्याधुनिक थाना बन रहा है। इसका 90 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। यह परियोजना गृह एवं गोपनीय विभाग की मदद से उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद निर्माण इकाई अयोध्या द्वारा बनाई जा रही है। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार और जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने दीपावली तक इसे पूरा करने का लक्ष्य बताया है। नए थाने में अत्याधुनिक साइबर लैब और डिजिटल फोरेंसिक प्रयोगशाला होगी। यहां कंप्यूटर, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क जैसे डिजिटल उपकरणों की तकनीकी जांच, डिलीट डेटा रिकवरी और ऑनलाइन लेनदेन की पड़ताल हो सकेगी। साइबर ठगी के पीड़ितों के लिए शिकायत और सहायता कक्ष भी बनेगा। नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल और 1930 हेल्पलाइन से समन्वय कर पीड़ितों के पैसे रोकने में मदद मिलेगी। इससे अमेठी में साइबर अपराधों पर लगाम लगेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)