लोकबंधु अस्पताल का DG मेडिकल हेल्थ ने किया औचक निरीक्षण:काउंटर पर भीड़ और खराब व्हीलचेयर मिलने पर लगाई फटकार, मरीजों की सुविधाएं परखीं
लखनऊ के लोकबंधु राजनारायण संयुक्त अस्पताल में सोमवार को DG मेडिकल हेल्थ डॉ. पवन कुमार अरुण ने औचक निरीक्षण किया। OPD से लेकर गायनी लेबर रूम तक पहुंचकर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। OPD रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार देख उन्होंने काउंटर की संख्या तत्काल बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं, खराब व्हीलचेयर मिलने पर नाराजगी जताई और जिम्मेदारों को फटकार लगाई। लेबर रूम के स्टाफ को भी मरीजों को बिना लापरवाही के अटेंड करने के निर्देश दिए। दवाई की उपलब्धता भी की चेक महानिदेशक ने सभी वार्डों में बेडशीट साफ रखने और व्हीलचेयर व स्ट्रेचर को तय जगह पर व्यवस्थित रखने को कहा। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता और उनके रखरखाव की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान Anti-D इंजेक्शन की उपलब्धता और मंत्रा ऐप पर उसकी जानकारी नियमित रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ट्रायेज व्यवस्था, गर्भवती महिलाओं की ANC स्क्रीनिंग और इलाज में इस्तेमाल होने वाले FCM इंजेक्शन की उपलब्धता भी देखी गई। सुविधाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश महानिदेशक ने अस्पताल परिसर और वार्डों की साफ-सफाई पर संतोष जताया। उन्होंने व्यवस्थाओं को तय मानकों के अनुसार बनाए रखने और मरीजों को सुरक्षित, बेहतर और समय पर इलाज उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
RLB अस्पताल का भी किया निरीक्षण लोकबंधु के बाद महानिदेशक ने राजाजीपुरम के RLB अस्पताल का भी औचक निरीक्षण किया। यहां भी दवाओं और OPD की व्यवस्था देखी, साथ ही मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को अलर्ट मोड पर वर्किंग करने को कहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)