लोकतंत्र सेनानी का 83 साल की उम्र में निधन:सीतापुर में राजकीय सम्मान के साथ दी गई सलामी, अंतिम दर्शन को उमड़े सैकड़ों लोग

Oct 20, 2026 - 13:20
0
लोकतंत्र सेनानी का 83 साल की उम्र में निधन:सीतापुर में राजकीय सम्मान के साथ दी गई सलामी, अंतिम दर्शन को उमड़े सैकड़ों लोग
सीतापुर के थाना रामकोट क्षेत्र के अर्थाना गांव निवासी 83 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी श्रीराम मिश्रा का लंबी बीमारी के चलते सोमवार शाम निधन हो गया। उनके निधन की खबर से गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार सुबह पुलिसकर्मियों ने उनके पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी। लंबे समय से बीमार चल रहे थे श्रीराम मिश्रा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके निधन की सूचना मिलते ही ग्रामीणों, क्षेत्रीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपजिलाधिकारी मिश्रिख दीपक कुमार गुप्ता, लेखपाल मिलन भार्गव सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला, महोली मंडल अध्यक्ष तरुण शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष आशीष दीक्षित और ग्राम प्रधान पंकज शुक्ला सहित कई पदाधिकारियों ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। परिजनों के अनुसार, श्रीराम मिश्रा का अंतिम संस्कार कन्नौज स्थित मेहंदीघाट पर किया जाएगा। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User