पुलिस ने त्योहारों को लेकर बाजार में निकाला फ्लैग मार्च:ड्रोन और सीसीटीवी से शहर की निगरानी, भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर FIR होगी
उन्नाव में दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। मंगलवार को एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहर के प्रमुख बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया। गांधीनगर तिराहे से बड़े चौराहे तक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मार्च किया। उन्होंने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और अराजक तत्वों को चेतावनी दी कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई होगी।
सुरक्षा के लिए पुलिस ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से शहर की निगरानी कर रही है। ड्रोन से बाजार क्षेत्र की छतों और गलियों को देखा जा रहा है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। फ्लैग मार्च में सीओ सिटी, कोतवाली के चौकी प्रभारी और थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। एसपी सिटी ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर है। भड़काऊ और आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट पर पुलिस का मीडिया सेल निगरानी कर रहा है। ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ऐसी पोस्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)