LU फीस बढ़ोतरी के विरोध में कॉलेजों का शिक्षक संघ:कुलपति को पत्र भेजकर शुल्क वापस लेने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

Sep 28, 2026 - 10:03
0
LU फीस बढ़ोतरी के विरोध में कॉलेजों का शिक्षक संघ:कुलपति को पत्र भेजकर शुल्क वापस लेने की मांग, आंदोलन की चेतावनी
लखनऊ यूनिवर्सिटी से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में लागू नई शुल्क व्यवस्था का विरोध शुरू हो गया है। राजधानी समेत कई जिलों के संबद्ध डिग्री कॉलेजों की शिकायतों के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (LUACTA) ने कुलपति को पत्र भेजा है। संगठन ने बढ़ाए गए शुल्क वापस लेने की मांग की है। मांग न माने जाने पर आंदोलन करने को कहा है। LUACTA ने 17 जुलाई 2026 की संशोधित अधिसूचना का हवाला देते हुए कहा कि विद्यार्थियों से पहले ही LURN के लिए 100 रुपये और नामांकन शुल्क के रूप में 500 रुपये लिए जाते हैं। ऐसे में हर सेमेस्टर 250 रुपये पंजीकरण शुल्क लेना उचित नहीं है। संगठन ने सवाल उठाया कि जब विश्वविद्यालय में पंजीकरण एक बार होता है तो हर सेमेस्टर शुल्क क्यों लिया जा रहा है। इन शुल्कों को लेकर विरोध LUACTA ने हर सेमेस्टर 100 रुपये अल्मनाई शुल्क, प्रैक्टिकल के 100 रुपये, इंटर्नशिप के 300 रुपये और मार्कशीट के 100 रुपये शुल्क पर भी सवाल उठाया है। संगठन का कहना है कि प्रैक्टिकल परीक्षा और उसके उपकरणों की व्यवस्था महाविद्यालय खुद करते हैं। प्रवेश के समय शुल्क लिए जाने के बाद दोबारा शुल्क लेना उचित नहीं है। खेलकूद के लिए प्रति छात्र 50 रुपये और सेमेस्टर शुल्क पर भी आपत्ति जताई गई है। LUACTA का कहना है कि महाविद्यालय पहले से बिजली, पानी, इंटरनेट, पुस्तकालय, स्टेशनरी और खेलकूद समेत कई नियमित खर्च उठा रहे हैं। ऐसे में अतिरिक्त शुल्क से महाविद्यालयों और विद्यार्थियों पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा। इस पर भी जताई आपत्ति LUACTA अध्यक्ष डॉ.मनोज पांडेय ने रेंजर्स-रोवर्स के लिए 50 रुपये वार्षिक शुल्क पर भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि जिन महाविद्यालयों में यह व्यवस्था नहीं है, वहां विद्यार्थियों से यह शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए। LUACTA ने परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि घोषित होने के बाद शुल्क संबंधी आदेशों पर तत्काल पुनर्विचार की मांग की है। संगठन ने कहा है कि अनुचित शुल्क वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User